फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बैंक में पांच दिन से लेनदेन बंद

बैंक में पांच दिन से लेनदेन बंद

Wed, 13 Mar 2019 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
बैंक में पांच दिन से लेनदेन बंद
किशनपुर(फतेहपुर)। कस्बा में बीएसएनएल का नेटवर्क धड़ाम होने से बैंक की सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। पांच दिन से बैंक में लेनदेन नहीं हो रहा है। लोग सुबह बैंक आते हैं और शाम को बिना रुपये के ही घर लौट जाते हैं। इसके अलावा बीएसएनएल सिम धारकों के मोबाइल भी शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन

बिजली का बकाया बिल न जमा करने पर उपकेंद्र के जेई पंकज प्रकाश ने लाइनमैन से टावर की केबिल खुलवा दी है। टावर में बिजली न मिलने की वजह से नेटवर्क सेवा धड़ाम हो गई है। कस्बा के बीओबी में बीएसएनएल का ब्राडबैंड लगा है। नेटवर्क सेवा धड़ाम होने से बैंक का लेनदेन बंद हो गया है। बैंक में रुपये निकालने आए किशनपुर के मोहम्मद शमीम ने बताया कि चार दिन से लौट रहे हैं। बैंक सुबह आते हैं। नेटवर्क आने की आस में दिनभर बैठे रहते हैं। बैंक से रुपये नहीं मिल रहा है। गंज गांव की सविता ने कहा कि रिश्तेदारी में एक शादी है। उसमें जाने के लिए कपड़े खरीदना है। दो दिन से बैंक आते हैं। रुपये न मिलने पर बिना खरीदारी किए हुए लौट जाते हैं। रायपुर भसरौल के बुद्धराज ने बताया कि बैंक कर्मी सही जानकारी नहीं देते हैं। शाखा प्रबंधक संदीप कुमार ने बताया कि बैंक में प्रतिदिन एक करोड़ का लेनदेन होता है। पांच दिन से नेटवर्क फेल है और लेनदेन बंद है। बीएसएनएल एई उमेश यादव ने बताया कि इसी महीना में बिजली का बकाया बिल जमा करने के लिए जेई से बात हुई थी। इसके बावजूद भी केबल काट दी गई है। बकाया बिल जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली विभाग के अवर अभियंता पंकज प्रकाश ने बताया कि करीब एक लाख रुपये बकाया है। अधिकारियों के निर्देश पर टावर की केबिल काट दी गई है। बिजली बिल का बकाया जमा करने के बाद केबिल जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed