फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   स्टोर में सड़ा दिया बच्चों का मिडडे मील

स्टोर में सड़ा दिया बच्चों का मिडडे मील

Sat, 01 Sep 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
स्टोर में सड़ा दिया बच्चों का मिडडे मील
फतेहपुर। बिंदकी तहसील क्षेत्र के डिघरुवा गांव स्थित इंटर कालेज में कई क्विंटल अनाज बच्चों के पेट में जाने की बजाय स्टोर में सड़ा दिया गया। प्रबंधकीय विवाद में दो साल से बच्चों को मिलने वाले दोपहर के भोजन की सुविधा बहाल कराने में अधिकारी भी असहाय हैं। अनाज सड़ने का खुलासा दो दिन पहले जांच करने पहुंचे डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह के स्टोर खुलवाने पर हुआ। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण न तो नष्ट हुए अनाज की सही मात्रा का पता चल सका और न ही संबंधित जिम्मेदारों से जवाब-तलब किया जा सका।
विज्ञापन



बिंदकी तहसील क्षेत्र का यह इंटर कालेज इन दिनों प्रबंधकीय विवाद की गिरफ्त में है। विवाद के कारण एडेड इस संस्था की हालत खराब हो चुकी है। यहां पर दो साल से भी अधिक समय से कक्षा छह, सात और आठ के बच्चों को मिलने वाली मध्याह्न भोजन योजना बंद है। वर्तमान समय में एमडीएम खाते में 80 हजार रुपये भोजन लागत राशि डंप है। दो साल के पहले से कालेज के स्टोर में बड़ी मात्रा में गेहूं और चावल पूरी तरह से सड़कर खाद का ढेर बन गया है। अनाज भरी बोरियां नष्ट हो गई हैं। स्टोर में सड़ांध के चलते घुसना मुश्किल भरा है। कालेज प्रशासन पूरी तरह से बेखबर है।
विज्ञापन



बोले डीआईओएस, मामले में डीएम को भेजेंगे पत्र
डीआईओएस ने बताया कि 28 अगस्त को कालेज की जांच करने गए थे। यहां पर प्रधानाचार्य सिर्फ कुर्सी तक सीमित है। उनका कोई दिशा निर्देश कालेज में नहीं चलता है। 26 महीने से एमडीएम बंद है। स्टोर का निरीक्षण किया गया, तो कई क्विंटल अनाज खाद के ढेर में परिवर्तित मिला है। ऐेसे में अनाज की सही मात्रा का आंकलन नहीं हो पाया है। जल्द ही कालेज में किसी शिक्षक को प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी सौंपकर कालेज का संचालन कराया जाएगा। सड़े अनाज के निस्तारण के लिए डीएम को लिखा-पढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

अनाज निस्तारण की यह है प्रक्रिया
ऐसे खाद्यान के निस्तारण का अधिकार एसडीएम को है। इसकी लिए स्कूल प्रधानाचार्य या फिर सक्षम अधिकारी डीएम को लिखापढ़ी करेगा। डीएम एसडीएम को अधिकृत करेंगे। एसडीएम गांव में डुग्गी पिटाकर अनाज के नीलामी की तिथि का ऐलान करेंगे। नीलामी नहीं होती है, तो अनाज गड्ढे में नष्ट कराया जाता है। इसके साथ ही दोषी से अनाज की कीमत की रिकवरी का प्रावधान है।
--------------
जिले में महीने में खर्च अनाज -120 क्विंटल
जिले में महीने में खर्च लागत रशि-छह लाख रुपये

स्टोर में सड़ा दिया बच्चों का मिडडे मील

बिंदकी तहसील क्षेत्र के डिघरुवा इंटर कालेज में दो साल से नहीं बन रहा है एमडीएम

डीआईओएस के निरीक्षण में हुआ खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed