{"_id":"5a6a19e34f1c1ba2268b6876","slug":"101516902883-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार लाख जमा, फिर भी नहीं मिला कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार लाख जमा, फिर भी नहीं मिला कनेक्शन
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। एक ओर सरकार उद्योग धंधों को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है, वहीं बिजली विभाग के अफसर इसे पलीता लगाने में जुटे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। दिल्ली से व्यापार करने आए व्यापारी को बिजली कनेक्शन के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उनका इस्टीमेट तब बना जब डीएम के सामने उद्योग बंधु की मीटिंग में मसला उठा। अब चार लाख 70 हजार रुपये जमा करने के बाद वह कनेक्शन व सामान के लिए चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ऊबकर उन्होंने गुरुवार को सीएम पोर्टल व ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजा है।
व्यापारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र सौंरा में एक फैक्ट्री डाली है। सौ केवीए बिजली कनेक्शन के लिए अधिशासी अभियंता कार्यालय में 17 अक्तूबर 2017 को आवेदन किया था। विभाग की ओर से इस्टीमेट नहीं दिया गया। इस पर 13 दिसंबर को लक्ष्मी काटसिन मिल सौंरा में डीएम की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक में मुद्दा उठा। तब डीएम के निर्देश पर इस्टीमेट मिला। उसके बाद विभाग में चार लाख 70 हजार रुपये जमा किया था।
इसके बाद 12 जनवरी और 19 जनवरी को डीएम की अध्यक्षता में पुन: उद्योग बंधु की बैठक में विभाग की ओर से कनेक्शन और सामान न देने की समस्या उठाई। अभी तक कनेक्शन नहीं मिला। व्यापारी ने बताया कि बिना बिजली सप्लाई के फैक्ट्री बंद है और बीस कर्मचारी बैठे हैं। सीएम और ऊर्जा मंत्री से भी शिकायत कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, अधीक्षण अभियंता आरआर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। अब अधिशासी अभियंता से जानकारी लेकर तत्काल कनेक्शन दिया जाएगा।