{"_id":"594eb07b4f1c1b55178b45f6","slug":"101498329211-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान को जा रहा श्रद्धालु ट्रेन से कटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान को जा रहा श्रद्धालु ट्रेन से कटा, मौत
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा स्नान करने जा रहा श्रद्धालु ट्रेन से कटा
फतेहपुर। थरियांव थाने के एकारी रेलवे क्रासिंग पर शनिवार की सुबह राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से श्रद्धालु की कटकर मौत हो गई। इलाके के लोगों ने उसे पहचान लिया। इन्होंने परिजनों को सूचना दी।
स्वयंवर सिंह यादव उर्फ भगत सिंह (50) पुत्र शत्रुघ्न सिंह थरियांव थाने के अतरहा गांव निवासी थे। यह पेंटिंग का काम करते थे। अमावस्या पर्व के अवसर पर सुबह गंगा स्नान के लिए भिटौरा घाट जा रहे थे। रास्ते में एकारी रेलवे क्रासिंग पार कर रहे थे। ट्रैक पर किसी ट्रेन के आने से यह रुक गए।
ट्रेन के गुजरते ही दूसरी लाइन पार करने लगे। यह दूसरी लाइन पर आई राजधानी को देख नहीं पाए। ट्रेन की चपेट में आने से स्वयंवर सिंह के चीथड़े उड़ गए। ट्रेन के गुजरने के बाद इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे। इन्होंने परिजनों को खबर दी।
विज्ञापन
इससे परिजनों में कोहराम मच गया। यह रोते बिलखते गांव से मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज अजीत पांडेय ने बताया कि दूसरी लाइन पर आई ट्रेन न देख पाने की वजह से दुर्घटना हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की है।
- दूसरी लाइन पर आई राजधानी को नहीं देख पाया था