{"_id":"6ac001399dd1d11c700db043","slug":"10-tubewells-shut-down-due-to-power-outage-lasting-47-days-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-163680-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 47 दिन से बिजली गुल होने से 10 नलकूप बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 47 दिन से बिजली गुल होने से 10 नलकूप बंद
विज्ञापन
फोटो-15-विजयीपुर के अबदुल्लानगर सिठियानी गांव में टूटा पड़ा बिजली का तार। संवाद
फतेहपुर। विजयीपुर क्षेत्र के अब्दुल्लानगर सिठियानी गांव में 47 दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। बारिश और हवा के दौरान तीन पोलों के तार टूटकर नीचे गिर गए थे, जिन्हें अब तक ठीक नहीं कराया गया। बिजली न आने से सरकारी समेत 10 नलकूप बंद हैं। इससे किसानों के सामने फसलों की सिंचाई कर उन्हें बचाने की चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीण रामखेलावन पासवान, रमेश तिवारी, बबलू सिंह, धर्मेंद्र पासवान, संभर पाल, रामसजीवन मौर्य, राजनारायण मिश्रा और धर्मेंद्र ने बताया कि तार टूटने के बाद से आपूर्ति ठप है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली बंद होने का फायदा उठाकर चोर नलकूपों के दो स्टार्टर खोल ले गए थे। हालांकि पुलिस ने दोनों स्टार्टर बरामद कर लिए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि समय पर सिंचाई न होने से फसलों के खराब होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द टूटे खंभे खड़े कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। अवर अभियंता आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि लाइनमैन को मौके पर भेजकर समस्या की जानकारी कराई जाएगी। इसके बाद आपूर्ति बहाल कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिजली कटौती से किसान उठा रहे आर्थिक नुकसान
किसान मनमोहन ने बताया कि 47 दिन से बिजली आपूर्ति बंद होने से फसलों की सिंचाई और दूसरे कृषि कार्य प्रभावित हैं। टूटे खंभे अब तक नहीं बदले गए। सरकारी समेत करीब 10 नलकूप बंद पड़े हैं।
किसान अमित कुमार ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। खेती के समय बिजली की इतनी लंबी कटौती से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जल्द खंभे बदलकर आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो परेशानी और बढ़ेगी।