{"_id":"6091486d8ebc3ec1ab3770db","slug":"zip-member-candidates-circle-the-sdm-farrukhabad-news-knp626654182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरौला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों व समर्थकों ने एसडीएम की गाड़ी घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरौला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों व समर्थकों ने एसडीएम की गाड़ी घेरी
विज्ञापन
जिपं सदस्य प्रत्याशियों ने एसडीएम की गाड़ी घेरी
मोहम्मदाबाद। मतगणना पूरी होने के बाद भी जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम न घोषित करने पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने एसडीएम सदर की गाड़ी घेरकर हंगामा कर दिया। प्रत्याशियों ने धांधली की आशंका जताई। सूचना पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेपुर भी मौके पर आ गए। उन्होंने एसडीएम से वार्ता की और प्रत्याशियों को भरोसा दिया कि मंगलवार को सभी को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
सोमवार रात मोहम्मदाबाद मतगणना केंद्र के बाहर जिपं सदस्य प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़ परिणाम के इंतजार में थी। लगभग 11.30 बजे अधिकारी व कर्मचारी जाने लगे और परिणाम घोषित नहीं किए गए। इस पर पंचम सीट से प्रत्याशी मंजीता पाल के पति कुलदीप पाल व उनके समर्थकों ने हंगामा कर दिया। इस पर अन्य प्रत्याशी भी आ गए। तभी एसडीएम सदर सुनील कुमार अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे।
प्रत्याशियों व समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और प्रमाण पत्र व गणना शीट उपलब्ध कराने की मांग की। एसडीएम ने बताया कि मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रमाण पत्र देकर जीत के अंतर की घोषणा की जाएगी। इस पर प्रत्याशियों ने आपत्ति की कि मतगणना खत्म होने के बाद भी प्रमाण पत्र व जीत की घोषणा नहीं की गई जो गलत है।
विज्ञापन
प्रत्याशियों की सूचना पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेपुर सुबोध यादव भी आ गए। उनकी पत्नी रश्मि यादव भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी थीं। उन्होंने एसडीएम सुनील कुमार से वार्ता की और उसके बाद प्रत्याशियों को भरोसा दिया कि कोई गड़बड़ी नहीं होगी। मंगलवार को प्रमाण पत्र मिल जाएंगे। इस पर सभी लोग मान गए और 12.30 बजे एसडीएम वहां से निकल पाए।