फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   yuvakon ne daroga ko peeta

युवकों ने दरोगा को पीटा

Fri, 17 Jun 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
 yuvakon ne daroga ko peeta
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात दरोगा भानु प्रकाश और अजीत शर्मा गश्त करते हुए पुलिस लाइन से चंद कदम दूर स्थित चौधरी ढाबा पहुंचे। यहां कुछ युवक आपस में गाली गलौज कर रहे थे। मना करने पर युवकों ने दरोगा भानु प्रकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। दूसरे दरोगा ने घटना की जानकारी कोतवाली में दी तो प्रभारी कोतवाल रजनीश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस दो वकीलों समेत चार लोगों को पकड़कर कोतवाली लाई। वकीलों के पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर अधिवक्ता कुंवर सिंह यादव, राजेंद्र यादव, योगेंद्र सिंह, अभिषेक सक्सेना, अमित राजपूत समेत अन्य वकील रात करीब 11 बजे कोतवाली पहुंचे। इन्होंने पकड़े गए वकीलों को छोड़ने को कहा। इस बात को लेकर पुलिस और अधिवक्ताों के बीच तकरार की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार और सीओ लेखराज कोतवाली पहुंचे। बीच बचाव के बाद अधिवक्ताओं को छोड़ दिया गया। इस दौरान दरोगा भानु प्रकाश ने नवाबगंज के गांव जरोनी निवासी राहुल और रामरतन के अलावा दो अज्ञात युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें एक वकील को गवाह बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी राहुल और रामरतन का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया तो शराब पीने की पुष्टि हुई। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तार  कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed