फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   youvak ki halat bigdi

गुजरात से लौटने के डेढ़ माह बाद युवक की हालत बिगड़ी

Sun, 29 Mar 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
youvak ki halat bigdi
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला नुनहाई निवासी दो युवतियां रुद्रपुर से शुक्रवार को लौटी थीं। रविवार शाम को खांसी-जुकाम होने पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। कोरोना संदिग्ध मानकर किसी ने पु्लिस को सूचना दे दी। तिकोना चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी उनके घर पहुंचे तो पिता ने बताया कि दोनों फतेहगढ़ में डाक्टर के यहां दवा लेने गई हैं। इस पर चौकी इंचार्ज ने दोनोें युवतियों की जांच लोहिया में करवाने की बात कहकर उन्हें वापस पहुंचने को कहा है। समाचार लिखे जाने तक युवतियां घर नहीं लौटी थीं।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी शमसाबाद के अनुसार, तीन-चार माह गुजरात में काम करके डेढ़ माह पहले घर लौटे एक युवक को बुखार आया और गले से आवाज निकलना बंद हो गई। इससे परेशान परिजन प्रधान के यहां पहुंचे। सूचना के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची। परिजन उसे लेकर शहर में प्राइवेट डाक्टर के पास पहुंचे। जहां करीब दो घंटे इलाज के बाद उसे घर वाले वापस ले गए। डाक्टर ने कहा कि घबराने की बात नहीं है। गांव झौवा निवासी 25 वर्षीय युवक तीन-चार माह गुजरात में काम करता रहा। 14 फरवरी को वह घर आया। दो दिन पहले उसे बुखार आने लगा। शनिवार शाम से उसका गला बंद होने लगा, तो परिजन प्रधान देवेंद्र के घर पहुंचे। प्रधान ने एंबुलेंस को सूचना दी, मगर नहीं पहुंची। उन्होंने युवक को अलग कमरे में लिटा दिया। रविवार सुबह बाइक से अस्पताल ले गए। इलाज के बाद लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed