{"_id":"66071188b450d510f80d3f17","slug":"youths-dead-body-found-hanging-from-a-tree-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102510-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
संकिसा। खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले एक युवक का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। पड़ोसी गांव के युवक ने शव को लटका देख परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेरापुर थाने के गांव नौली निवासी पवन कुमार (24) गुरुवार शाम घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन की। मगर कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह पड़ोसी गांव हिरनखुदा निवासी राजेश कुमार जब खेत पर फसल देखने गए, तो उन्होंने आम के पेड़ पर पवन का शव लटका देखा। उसने शर्ट से गले में फंदा लगाया था।
सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस और फाेरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। पवन कुमार की पत्नी रंगोली देवी, पिता शिवमंगल सिंह, भाई सोनू बेहाल हैं। पवन अपने भाई सोनू के साथ खेतीबाड़ी करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।