फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth tried to escape by cutting handcuffs in Lohia Hospital

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में हथकड़ी काटकर युवक ने किया भागने का प्रयास

Mon, 24 Jun 2024 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Jun 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth tried to escape by cutting handcuffs in Lohia Hospital
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में मेडिकल के दौरान चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक ने हथकड़ी काटकर भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उसको दबोच लिया। पकड़े गए युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी भंवर कुमार ने तीन जुलाई 2023 को कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव लकूला निवासी सजन व पिनिया उर्फ कुंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि 2 जुलाई की रात को वह परिजनों के साथ सो रहा था। यह लोग घर में घुस आए और एक मोबाइल, रुपये से भरी गुल्लक और भाई अर्जुन के घर से एक मंगलसूत्र, टॉप्स, भाई सागर के घर से छह हजार रुपये एक मोबाइल, भाई राजन के घर से एक मोबाइल, मौसी के घर से कुंडल व पायल चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

एक वर्ष पहले भी उनके घर से सजन व पिनिया ने चोरी की थी। मुकदमे की विवेचना कर्नलगंज चौकी इंचार्ज नरसिंह कर रहे थे। शनिवार को कादरीगेट थाना पुलिस ने पिनिया उर्फ कुंदन को पकड़ लिया। जानकारी होने पर फतेहगढ़ पुुलिस कादरीगेट थाने से पिनिया को ले आई। रविवार को एक सिपाही पिनिया का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराने गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान पिनिया ने ब्लेड से हथकड़ी काट ली और भागने का प्रयास कर रहा था। यह देख सिपाही ने उसको दबोच लिया। सूचना पर कोतवाली से फोर्स मौके पर पहुंचा और पिनिया को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद पुलिस ने उसको जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक ने लोहिया अस्पताल से हथकड़ी काटकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सिपाही की सक्रियता से वह भाग नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed