{"_id":"64764445415de387e304f654","slug":"youth-of-mainpuri-and-married-woman-of-firozabad-missing-farrukhabad-news-c-12-1-260623-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मैनपुरी का युवक व फिरोजाबाद की विवाहिता लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मैनपुरी का युवक व फिरोजाबाद की विवाहिता लापता
Wed, 31 May 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 31 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने आया मैनपुरी का युवक व फिरोजाबाद की विवाहिता लापता हो गई। परिजन कई घंटे तलाश करते रहे। इसके बाद भी पता न चलने पर कादरीगेट थाने में गुमशुदगी की सूचना दी।
फिरोजाबाद के थाना लाइन पार के नगला विष्णु निवासी रामनरेश अपनी पत्नी प्रवेश कुमारी (26) और गांव के ही 14 अन्य लोगों को साथ लेकर ट्रेन से गंगा स्नान करने सोमवार रात पहुंचे। सभी लोगों ने पांचाल घाट पर रात में विश्राम किया। सुबह के वक्त वह गंगा स्नान करने के लिए गए। सीढि़यों पर अधिक भीड़ की वजह से प्रवेश कुमारी दिखाई नहीं दी। सभी लोगों ने आसपास तलाश किया, मगर जानकारी नहीं हुई। इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी गई। पता न चलने पर दोपहर में परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दी और स्टेशन पर चले गए। प्रवेश कुमारी के पास मोबाइल भी नहीं है।
इसके अलावा मैनपुरी के भोगांव थाने के रामनगर निवासी सुरजीत कुमार (24) अपने दोस्त विपिन के साथ गंगा स्नान करने आए थे। विपिन ने बताया कि हम लोग गंगा स्नान करने जा रहे थे। भीड़ में सुरजीत दिखाई नहीं दिया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। विपिन ने पुलिस को लिखित में गुमशुदगी दे दी है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई।