फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth killed in enmity, body thrown in pond

रंजिश में युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंका

Tue, 08 Jun 2021 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in enmity, body thrown in pond
रंजिश में युवक की हत्या, शव तालाब में फेंका
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। भूमि विवाद की रंजिश में युवक की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह युवक का शव तालाब में मिला। पुलिस ने भाई की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। युवक दो दिन से घर से लापता था।
गांव मुड़गांव के मजरा नगला पीरजाद निवासी रामदास का पुत्र योगेश यादव (20) मेजर शिवदयाल सिंह डिग्री कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह 6 जून की रात शौच के लिए घर से खेतों की ओर गया था और फिर वापस नहीं आया। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका नहीं चला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 7 जून को गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव के ही वीर सिंह तालाब के पास मक्का फैलाने गए तभी तालाब में युवक का शव उतराता दिखाई दिया। वीर सिंह ने चचेरे भाई श्यामू को इस बारे में बताया। जानकारी पर प्रधान रामनारायण सिंह तालाब पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। खबर फैलने पर योगेश के पिता रामदास व भाई अरविंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त योगेश के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर सीओ सोहराब आलम व कोतवाल दिलीप कुमार बिंद मौके पर पहुंच गए। शव को तालाब से निकलवाया गया। योगेश के दोनों हाथों में रस्सी की रगड़ के निशान पाए गए। एएसपी अजय प्रताप भी ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।
भाई अरविंद ने गांव के ही सतीश, गांव बिड़ैल निवासी अजय सिंह व सत्यवीर पर जमीन की रंजिश में योगेश की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

डूबने से मौत, चोट के दो निशान मिले
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में योगेश की दो दिन पहले पानी में डूबने से मौत होने की पुुष्टि हुई है। उसके कंधे व ठोड़ी पर चोट के दो निशान पाए गए हैं।
फोरेंसिक टीम ने की जांच
फोरेंसिक टीम के वैज्ञानिक ओम प्रकाश अपने साथियों के साथ मौके पहुंचे। टीम ने तालाब के आस पास बारीकी से निरीक्षण कर शव की वीडियोग्राफी की और फोटोग्राफ लिए। उन्होंने शव के पास मिली सभी चीजें एकत्र कर जांच के लिए सुरक्षित कर लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed