फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth injured in road accident dies

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Wed, 09 Nov 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies
अमृतपुर/राजेपुर। ट्रक की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर निवासी दिनेश गांव के ही सोनू (19) के साथ मंगलवार को बाइक से खेत से घास लेने जा रहा था।
दिनेश ने हेलमेट नहीं पहना था। वह गांव खानपुर स्थित नासा नाला मोड़ पर पहुंचा, तभी राजेपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
दिनेश के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया था।
पुलिस ने सोनू को लोहिया अस्पताल भेज दिया था। वहां से उसे देर रात सैफई रेफर कर दिया गया था।
सैफई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सोनू के पिता रामचंद्र मजदूरी करते हैं। मां संगीता व भाई मोनू रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed