फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth injured in accident dies, friend's condition critical

Farrukhabad News: दुर्घटना में घायल युवक की मौत, साथी की हालत नाजुक

Thu, 02 Nov 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies, friend's condition critical
कायमगंज। क्षेत्र के गांव मंगलवार रात टेढ़ीकोन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसके साथी की हालत नाजुक है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव दमदमा निवासी हरिनंदन के 19 वर्षीय पुत्र रत्नेश एक गेस्ट हाउस में काम करते हैं। मंगलवार रात रत्नेश अपने साथी दमदमा निवासी पप्पू का 15 वर्षीय पुत्र सरविंदर के साथ बाइक से गांव जिरखापुर में दूध लेने जा रहा था।
विज्ञापन

टेढ़ीकोन के पास अज्ञात वाहन के चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। रत्नेश की रास्ते में ही मौत हो गई। लोहिया के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसका शव घर ले आए। सरविन्दर की हालत नाजुक देखते हुए लोहिया अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई सुनील कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रत्नेश के चचेरे भाई सुधीर कुमार ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रत्नेश अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई नीरज, नितेश हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। रत्नेश की शादी नहीं हुई है। बेटे की मौत से मां निर्मला देवी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed