{"_id":"619e8b20734b796bf862bb99","slug":"youth-injured-after-being-shot-in-suspicious-circumstances-farrukhabad-news-knp6658797168","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दावत खाने जा रहे एक युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित चुनावी रंजिश में गोली मारने का आरोप लगा रहा है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नौगांव कछपुरा निवासी अरविंद (28) देर शाम पड़ोसी गांव में दावत खाने पैदल जा रहा था। गांव अमरौली के पास उसकी जांघ में गोली लगी। चीख-पुकार पर पहुंचे परिजनों ने लहूलुहान हालात में रात करीब आठ बजे उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अरविंद ने बताया कि उसकी मां रामा देवी 2015 तक गांव की प्रधान रहीं थीं। चुनाव की रंजिश के चलते उसके गोली मारी गई है। थानाध्यक्ष जगदीश वर्मा ने
बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। मामला पता करवाएंगे।