{"_id":"6499e2567de125a63a0aebb4","slug":"youth-galloping-in-the-field-to-join-the-army-farrukhabad-news-c-12-1-305820-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सेना में भर्ती होने को मैदान में सरपट दौड़ युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सेना में भर्ती होने को मैदान में सरपट दौड़ युवा
Tue, 27 Jun 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
फर्रूखाबाद। राष्ट्र रक्षा का मन में संकल्प लेकर युवा मैदान में सरपट दौड़े। एक-दूसरे से आगे निकलने की ललक, और दौड़ परीक्षा में मिलने वाले भारांक को पाने की होड़ रही। दौड़ में पास हुए युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अगले चरण के लिए भेजा गया।
राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में रिलेशनशिप भर्ती शुरू हुई। पहले दिन उत्तर प्रदेश के लगभग 600 युवाओं ने मैदान पर जोर लगाया। फतेहगढ़ चौराहा से कैंट जाने वाली रोड पर लगे सिख लाइट रेजिमेंट सेंटर के बैरियर से युवाओं को प्रवेश दिया गया। शैक्षिक और रिलेशनशिप प्रमाण पत्रों की जांच के बाद युवाओं को करियप्पा मैदान पर दौड़ के लिए ले जाया गया। 1600 मीटर की दौड़ के लिए युवाओं ने ट्रैक पर जमकर पसीना बहाया। सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अगले चरण में प्रवेश दिया गया।
भर्ती अधिकारी ने बताया कि यह भर्ती सेना में कार्यरत अधिकारियों, जवानों तथा पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए है। इस भर्ती के लिए भी ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। उत्तर प्रदेश की भर्ती में लगभग 600 युवाओं ने हिस्सा लिया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को राजस्थान प्रांत के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। वहीं एआरओ बरेली के तहत 20 जुलाई से भर्ती का कार्यक्रम चलेगा।