फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth galloped on the track to join the army

Farrukhabad News: सेना में भर्ती होने के लिए ट्रैक पर सरपट दौड़े युवा

Thu, 30 Jan 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 30 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth galloped on the track to join the army
फर्रुखाबाद। एआरओ की अग्निवीर भर्ती के दूसरे दिन युवा भर्ती देखने पहुंचे। कोहरा और सर्दी की परवाह किए बिना अभ्यर्थियों के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ रही। 322 युवा दौड़ परीक्षा में सफल रहे। सफल युवाओं को अगले चरण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

गुरुवार को सेना भर्ती बोर्ड की दूसरे दिन ट्रेड्समैन पद के लिए भर्ती हुई। लिखित परीक्षा में पास हुए 886 युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलावा भेजा गया। ठिठुरती रात में युवा भर्ती में प्रतिभाग करने पहुंचे। 638 युवाओं ने सैन्य अधिकारियों के सामने अपनी उपस्थिति दी। एक-एक कर युवाओं को बरगदियाघाट रोड पर बनाई गई बैरिकेडिंग से गुजारा गया। यहां युवाओं की नापजोख कर उनको छावनी क्षेत्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

शैक्षिक और तकनीकी प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बनाए गए काउंटर पर जनता कॉलेज के शिक्षकों ने परीक्षण किया। इसके बाद युवकों को ग्रुप बनाकर मैदान में ले जाया गया। सर्दी में भी युवाओं का जोश देखते ही बनता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटी बजते ही ग्रुप में शामिल युवा करियप्पा मैदान के ट्रैक पर पहुंच गए। निर्धारित समय में युवकों ने दौड़ पूरी की। एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में युवाओं ने पूरी ताकत झोंक दी। दौड़ में अव्वल रहे युवाओं को ग्रुप 1 में, दूसरे नंबर वालों को ग्रुप दो में रखा गया। यहां से युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भेज दिया।

सैन्य भर्ती अधिकारी ने बताया कि भर्ती के लिए 886 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था। 638 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दौड़ परीक्षा में 322 युवा सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed