फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth dies in suspicious circumstances, police stop autopsy

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस ने शव यात्रा को रोका

Tue, 19 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances, police stop autopsy
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। बंदरखेड़ा गांव में खाना खाकर सोए युवक की चारपाई पर मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव ले जा रहे थे। साले ने पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने रास्ते में शव को रोककर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव बंदरखेड़ा निवासी विपिन (32) सोमवार रात खाना खाकर घर के बाहर चारपाई पर सोया था। मंगलवार सुबह देर तक न उठने पर भाई रामकिशन ने उसे हिलाया। विपिन मृत पड़ा था। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने लगे।
विज्ञापन

विपिन के साले प्रदीप निवासी बछरावां जिला रायबरेली ने पुलिस को सूचना दे दी। प्रदीप विपिन के साथ ही रहता था। वह सोमवार को कहीं गया था, जानकारी होने पर वहीं से मोबाइल पर एसपी को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। एसपी के आदेश पर जहानगंज पुलिस ने शव को रास्ते में रोक कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विपिन के दो पुत्र सुमित व अंकित हैं। थानाध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि प्रदीप ने कोई आरोप नहीं लगाया है। परिजनों के अनुसार विपिन गांजा और शराब पीने का शौकीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed