फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth dies in suspicious circumstances, accused of murder

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 10 Jul 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances, accused of murder
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

कमालगंज। दोस्तों के साथ गया युवक फतेहगढ़ के पुलमंडी के पास बेहोश पड़ा मिला। परिजन युवक को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर निवासी अशोक कुमार का 21 वर्षीय पुत्र देवा देवी जागरण पार्टी में अभिनय करता था। गुरुवार शाम करीब चार बजे उसके मोहल्ले व शास्त्री नगर निवासी दो युवक पहुंचे। फतेहगढ़ जाने की बात कहकर दोनों उसे साथ ले गए।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे फतेहगढ़ निवासी एक युवक ने परिजनों को फोन कर पुल मंडी के पास देवा के बेहोश पड़े होने की सूचना दी है। इस पर देवा का भाई चंदन व पिता अशोक कुमार आनन फानन पुल मंडी पहुंचे। वे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवा का शरीर नीला पड़ गया था। परिजन शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों ने देवा के दोस्तों पर मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। देवा की मां सुमन, भाई चंदन व गोविंद आदि रो-रोकर बेहाल हो गए। शुक्रवार को देर रात गोविंद ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित सूचना दी।
कहा कि उसके भाई को दो युवक साथ में फतेहगढ़ ले गए थे। शाम को उसके बेहोश पड़े होने की सूचना मिली है। वहां पहुंचा तो वहां कस्बे के 10 युवक पहले से मौजूद थे। शनिवार को दरोगा जितेंद्र पटेल ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने एक युवक के भाई व एक के पिता को हिरासत में ले लिया।

सीओ अजेय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। मृतक के गर्दन व माथे पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed