फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth dies after falling from Gomti Nagar Lucknow-Jaipur Express train

Farrukhabad News: गोमती नगर लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Sun, 07 Jan 2024 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 07 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from Gomti Nagar Lucknow-Jaipur Express train
कायमगंज। गोमती नगर लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के कायमगंज स्टेशन पर ठहराव के पहले दिन ही युवक की गिरकर मौत हो गई। पहले दिन ठहराव के कारण स्टेशन पर यात्रियों समेत अन्य लोगों की भारी भीड़ थी।
विज्ञापन


शनिवार देर रात पहली बार गोमती नगर लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हुआ। यह जानकार यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। इसी ट्रेन से कोतवाली क्षेत्र के गांव इनायतनगर निवासी राकेश के 22 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र अपने गांव के दोस्त सूरज व अन्य के साथ जयपुर काम की तलाश में जा रहे थे। देर रात करीब 11 बजे ट्रेन आकर प्लेटफार्म पर रुकी। प्लेटफार्म के पूर्व में अंधेरा था। ट्रेन में जनरल डिब्बा पूर्व की ओर लगा था। यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण सूरज व अन्य साथी पहले ही ट्रेन में चढ़ गए।
विज्ञापन

भूपेंद्र नीचे खड़े होकर सामान पकड़ाने लगा। कुछ देर बाद ट्रेन चलने लगी। चलती ट्रेन में भूपेंद्र ने चढ़ने का प्रयास किया। उसका पैर फिसल गया। वह ट्रेन के साथ घिसटता हुआ काफी दूर तक चला गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख उसका दोस्त सूरज व एक अन्य साथी ट्रेन से कूद गए। डिब्बे में बैठे अन्य यात्रियों ने उनका सामान प्लेटफार्म पर फेंक दिया। सूरज ने परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन स्टेशन पहुंचे। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भूपेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई ओमकार (30) अहमदाबाद में एक फैक्टरी में काम करते हैं। छोटे भाई योगेंद्र (25), योगेश (23) गांव में रहते हैं। मां कुसमा देवी व अन्य परिजन हादसे से काफी दुखी थे। आम लोगों का कहना था। ट्रेन के ठहराव के पहले दिन ही हादसा हो गया, जो अशुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ओर ट्रेन के ठहराव का जश्न, दूसरी ओर हुआ हादसा
कायमगंज। स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव का पहला दिन होने से व्यापारी नेता सांसद मुकेश राजपूत का स्वागत कर जश्न मना रहे थे। दूसरी ओर यह हादसा हो गया।
गोमती नगर लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए स्थानीय व्यापारी नेताओं ने सांसद मुकेश राजपूत से मांग की थी। सांसद के प्रयास से ट्रेन का ठहराव शुरू हुआ। पहले दिन स्टेशन पर तमाम व्यापारियों की भीड़ उमड़ी। स्टेशन पर लगाए गए पांडाल में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री व बंसल गुट के व्यापारी नेता उमेश गुप्ता व साहसी बालिका टीम की लीडर शिलकी मिश्रा आदि ने सांसद मुकेश राजपूत का स्वागत किया।ट्रेन आने के बाद व्यापारियों ने ट्रेन चालक व गार्ड का फूल मालाओं से स्वागत किया। सांसद मुकेश राजपूत ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के बाद किसी को हादसे की जानकारी भी न हो सकी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed