{"_id":"67c5ee8187804064860b735d","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-kalindi-express-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-121337-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत
Mon, 03 Mar 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज। प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हलवाई घायल हो गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। गार्ड ने घायल को ट्रेन में बिठाकर रेलवे स्टेशन पहुंचाया। जहां से उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। इस दौरान ट्रेन 10 मिनट तक रुकी रही थी।
थाना क्षेत्र के गांव जंजाली नगला निवासी बृजेश यादव (35) कस्बा के रामलीला मैदान के सामने मिठाई की दुकान चलाता है। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार रात करीब 10 बजे बृजेश राजेपुर गुमटी संख्या 132-सी के निकट रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी वह प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा कर घायल हो गया।
लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। गार्ड एसएन वर्मा ने घायल को ट्रेन की बोगी में बिठाया और कस्बा के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। गार्ड ने घायल को स्टेशन मास्टर आशीष कुमार के सुपुर्द कर दिया। घटनास्थल पर करीब 10 मिनट ट्रेन खड़ी रही। स्टेशन मास्टर ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान हालत गंभीर देख लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही परिजन भी लोहिया अस्पताल पहुंच गए। देर रात इलाज के दौरान बृजेश की मौत हो गई। बृजेश पांच भाई गोपाल, संजय, धर्मेंद्र, विपिन व भूरा में सबसे बड़ा था। उसका विवाह नहीं हुआ था। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।