फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth dies after being hit by goods train

Farrukhabad News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 24 Mar 2024 10:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by goods train
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। घर से नाराज होकर निकले युवक की कस्बा में गौसपुर गुमटी के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने पास मिले बैग की जांच की। आधार कार्ड मिलने पर ग्राम प्रधान को सूचना दी गई। युवक नगर पालिका में संविदा सफाईकर्मी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गदनापुर निवासी प्रवेश बाल्मीकि (28) रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे नाराज होकर घर से निकल गया। कस्बा में गौसपुर गुमटी के निकट कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से प्रवेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे जीआरपी दरोगा प्रहलाद सिंह ने शव के पास मिले बैग की जांच की तो आधार कार्ड मिला। इस पर ग्राम प्रधान दिलीप को सूचना दी गई। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

परिवार के गोलू ने बताया कि प्रवेश हरदोई नगर पालिका में संविदा पर सफाईकर्मी है। वह शनिवार को ही होली की छुट्टी पर आया था। घर पर कोई बात हुई तो गुस्से में बैग लेकर निकल गया। वह चार बहन प्रीति, आरती, कामिनी व चांदनी में सबसे छोटा है। उसकी बहनों का विवाह हो चुका है। मां नन्ही बेटी घटना की जानकारी पर बिलखने लगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कार्रवाई की। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed