{"_id":"65fb30e9002a4295f30fa1b4","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-in-domestic-dispute-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-109531-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घरेलू विवाद में युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घरेलू विवाद में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
राजेपुर। घरेलू विवाद में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव जिठौली निवासी राघव शुक्ला (24) का बुधवार की सुबह परिजनों से घरेलू विवाद हो गया। राघव ने कमरे में कुंडे पर अंगौछा से फंदा लगाया। उस पर लटक गया। काफी देर बाद राघव कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसको आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर परिजन कमरे में पहुंचे। राघव को फंदे पर लटका हुआ पाया।
परिजनों ने राघव के शव को फंदे से उतारा। परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजनों ने दोपहर में राघव के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने के संबंध में थाने में कोई सूचना नहीं आई। सूचना मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।