फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth commits suicide by cutting the neck nerve with a knife

युवक ने चाकू से गर्दन की नस काटकर की आत्महत्या

Mon, 23 Mar 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by cutting the neck nerve with a knife
घटना स्थल पर पूछताछ करती थानाध्यक्ष पूनम जादौन। - फोटो : FARRUKHABAD
जहानगंज। युवक ने सोमवार को गर्दन की नस चाकू से काटकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान परिवार के लोग नीचे कमरे में थे। बहन जब ऊपर के कमरे में गई तो भाई को खून से लथपथ पाया। उसके शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव भड़ौसा निवासी राशिद (23) पुत्र रसीद सोमवार को अपने घर में ऊपर के कमरे में था। घर के अन्य लोग नीचे के कमरे व बरामदे में बैठे थे। राशिद ने कमरे में चाकू से गर्दन की नस काट ली। नस काटने से वह कमरे में ही गिर पड़ा। काफी देर तक जब राशिद नीचे नहीं आया तो बहन शाहिरा बानो उसको देखने के लिए ऊपर के कमरे में गई।
विज्ञापन

कमरे में राशिद को खून से लथपथ देखकर वह चीख पड़ी। आवाज सुनकर मां कसीदा बेगम ऊपर पहुंची। पुत्र को मृत देखकर परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी पर एसओ पूनम जादौन मौके पर पहुंचीं। परिवार के लोगों ने एसाओ को बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इससे पहले भी वह कई बार आत्महत्या के प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed