फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth booked for stealing advocate certificate

Farrukhabad News: युवक पर अधिवक्ता प्रमाण पत्र चोरी करने का मुकदमा

Wed, 19 Jun 2024 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Youth booked for stealing advocate certificate
फर्रुखाबाद। कोर्ट के आदेश पर अधिवक्ता प्रमाण पत्र चोरी करने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। युवक ने अधिवक्ता के प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि लगाकर राज्य विधिक परिषद में इस मामले में शिकायत की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला पल्ला जटवारा निवासी वकील विनय कुमार दीक्षित ने कोर्ट के आदेश पर मोहल्ले के निवासी रमेश प्रताप सिंह उर्फ अहिबरन सिंह के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि पोस्ट आफिस कचहरी परिसर में उनका चैंबर है। 13 फरवरी को वह कचहरी में थे। उनके चैंबर की मेज पर रखी फाइल में उनके अधिवक्ता प्रमाण पत्र की मूल कॉपी रखी थी।
विज्ञापन

मेज पर रखी फाइल किसी ने चोरी कर ली। 21 जुलाई 2023 को राज्य विधिक परिषद से उनके पास लिफाफा आया। उसमें मोहल्ले के रमेश प्रताप सिंह की ओर से राज्य विधिक परिषद में उसका अधिवक्ता प्रमाण पत्र लगाकर झूठे तथ्यों के आधार पर शिकायत की गई। ऐसे में फाइल रमेश प्रताप सिंह ने ही चैंबर से चोरी की है। इस मामले में रमेश प्रताप सिंह के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed