{"_id":"657b4995617e34895407d466","slug":"young-man-reaches-in-laws-after-consuming-poison-condition-worsens-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1582-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जहर खाकर ससुराल पहुंचा युवक, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जहर खाकर ससुराल पहुंचा युवक, हालत बिगड़ी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पारिवारिक कलह के चलते एक युवक जहर खाने के बाद ससुराल पहुंच गया। हालत बिगड़ने पर एक दुकान के बाहर लेट गया। सूचना पर पहुंचे ससुर ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत स्थिर बनी हुई है।
कायमगंज थाने के गांव मीरगंज निवासी सत्यपाल राजपूत (26) का ससुरालियों से विवाद चल रहा है। गुरुवार दोपहर सत्यपाल ससुराल पहुंचा। ससुर के मकान से कुछ दूरी पर दुकान के बाहर जमीन पर लेट गया। उठाने पर भी नहीं उठा तो दुकानदार ने इसकी सूचना ससुर अवध बिहारी को दी। कुछ ही देर में अवध बिहारी, साला विवेक राजपूत भी पहुंच गए। देखा तो मुंह से झाग सा निकल रहा था। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवेक की पत्नी ने बताया कि वह फोन पर हम लोगों को फंसाने की धमकी दे रहे थे। लगता है कि इसी के चलते उन्होंने कुछ खा लिया होगा। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। (संवाद)
-- -- -- -- -- --