{"_id":"63519837eb92995ebe785a2a","slug":"young-man-missing-after-leaving-wife-s-maternal-home-and-sister-in-law-farrukhabad-news-knp7243655130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को मायके छोड़कर साली को ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को मायके छोड़कर साली को ले गया युवक
विज्ञापन
कायमगंज। पत्नी को मायके छोड़कर नाबालिग साली को ससुराल से लेकर युवक गायब हो गया। ससुर ने दामाद सहित उसके पांच परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी रोहित की कायमगंज क्षेत्र के एक गांव की युवती से ढाई वर्ष पहले शादी हुई थी।
शादी के बाद से रोहित पत्नी को पसंद नहीं कर रहा था। बाद में वह साली को पसंद करने लगा। रक्षाबंधन पर रोहित पिता और बहनों के साथ कार से ससुराल पहुंचा।
रोहित व उसके परिजन पत्नी को मायके छोड़ गए। वह नाबालिग साली को साथ ले गया।
दामाद के परिजनों से किशोरी को वापस भेजने के लिए कहा गया, मगर वे मानने को तैयार नहीं हुए। रोहित अपने भी गायब है।
उसका सुराग नहीं लग रहा है। किशोरी के पिता ने रोहित, उसके पिता भीम सिंह, बहन लक्ष्मी, अंजलि, रजनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।