{"_id":"5e540b028ebc3ec9857fa35f","slug":"young-man-hanged-on-tree-and-beaten-farrukhabad-news-knp5467199153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमानवीयता की हदें पार होने के बाद भी कायमगंज पुलिस ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमानवीयता की हदें पार होने के बाद भी कायमगंज पुलिस ने साधी चुप्पी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक युवक को शनिवार को दबंगों ने बांधकर पेड़ पर लटकाया। उसे जातिसूचक गालियां देते हुए 40 मिनट तक जमकर पीटा। आरोपी यहीं नहीं रुके। उन्होंने युवक को करंट भी लगाया। गांव के लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया।
सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने युवक को पेड़ से उतारा और बेहोशी हालत में छोड़कर चली आई। वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को पीड़ित की शिकायत पर एएसपी ने कायमगंज कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी सोनू कोरी को 22 फरवरी को गांव के दबंगों ने पकड़ लिया। उसे बांधकर पेड़ पर लटकाया और गांव के तमाम लोगों के सामने ही पीटा। करीब 40 मिनट तक उसे पीटा गया। और तो और आरोपी को बिजली का झटका भी दिया। जब सोनू बेहोश हो गया तो आरोपी उसे पेड़ पर लटका छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
गांव के लोगों की सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के पुलिस कर्मियों ने सोनू को बेहोशी हालत में पेड़ से उतारा और वहीं छोड़कर चले गए। पूरे घटनाक्रम का गांव के लोगों ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इससे वह पुलिस तक पहुंच गया। इसके बाद भी कायमगंज पुलिस ने राजनीतिक संरक्षण के चलते दबंगों पर कार्रवाई नहीं की।
सोमवार को पीड़ित एएसपी त्रिभुवन सिंह के पास पहुंचा और वीडियो दिखाया। एएसपी ने कायमगंज कोतवाल को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। कायमगंज कोतवाल डा. विनय प्रकाश राय ने बताया कि घटना वाले दिन सोनू शिकायत करने आया था। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों को वह पकड़ लाए थे। बाद में गांव के ही लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था।