{"_id":"65c3d89d9c8470b2270f8cf4","slug":"young-man-consumed-poison-under-threat-of-withdrawal-of-case-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-108078-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मुकदमा वापसी की धमकी में युवक ने जहर खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मुकदमा वापसी की धमकी में युवक ने जहर खाया
विज्ञापन
कायमगंज। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर खास निवासी युवक ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। युवक के भाई ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि मुकदमा वापसी को लेकर उसके भाई को धमकी दी गई, जिससे उसने जहर खा लिया।
गांव कुंवरपुर खास निवासी राजकुमार को बदहवासी हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान राजकुमार के भाई कौशलेंद्र ने बताया कि उनके भाई ने कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी राजकुमार को लगातार मुकदमे की वापसी को दबाव बना रहे हैं। बुधवार शाम राजकुमार अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ आए और मुकदमा वापसी को गालीगलौज की।
असलहे दिखाकर धमकी दी। इससे भयभीत होकर उनके भाई ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। राजकुमार को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसओ कंपिल दिलीप कंचन ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला झूठा लग रहा है। राजकुमार पर काफी लोगों का उधार है। इससे पहले भी वह जहर खा चुका है। दुकानदार कीटनाशक का विक्रेता है, उसे हर जहर की पहचान भी है।