{"_id":"673b956e729dbcc70f0a2f24","slug":"young-man-came-to-village-for-second-marriage-first-wife-created-ruckus-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104518-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दूसरी शादी करने गांव आया युवक, पहली पत्नी ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दूसरी शादी करने गांव आया युवक, पहली पत्नी ने किया हंगामा
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। गाजियाबाद में नौकरी के दौरान एक युवक ने जाति छिपाकर दूसरी जाति की युवती से आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। कुछ दिन पहले वह पत्नी से बहाना बनाकर गांव आ गया। शक होने पर पत्नी गांव पहुंची। घर में शादी की तैयारियां होते देख हंगामा कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
थाना नवाबगंज के ग्राम सलेमपुर निवासी एक अनुसूचित जाति का युवक गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। वहां उसके संबंध जिला कन्नौज थाना सकरावा के एक गांव निवासी दूसरी जाति की युवती से हो गए। दोनों ने साथ रहने की कसम खाकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।
कुछ दिन पहले युवक गांव जाने की बात कहकर गाजियाबाद से चला आया। पहली पत्नी ने कई बार फोन किया, मगर संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसे शक हुआ। वह सोमवार को युवक के गांव पहुंची। वहां पता चला कि वह अनुसूचित जाति का है, तो हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने बताया कि उसकी तो 22 नवंबर को बरात जानी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। युवती भी थाने में ही बैठकर पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। हल्का इंचार्ज गिरीश कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर युवक को थाने लाया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।