{"_id":"646e570d104116745e02fec1","slug":"young-man-asking-for-money-by-making-obscene-video-viral-farrukhabad-news-c-12-1-251268-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अश्लील वीडियो वायरल कर युवक मांग रहा रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अश्लील वीडियो वायरल कर युवक मांग रहा रुपये
Wed, 24 May 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 24 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। युवती का अश्लील वीडियो बनाकर युवक सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। वीडियो डिलीट करने के नाम पर युवक रुपये की मांग कर रहा है। एसपी के आदेेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
फतेहगढ़ कोतवाली की चौकी सेंट्रल जेल के एक गांव निवासी युवती ने जगत नगर निवासी महेंद्र सिंह के खिलाफ साइबर क्राइम का मुकदमा एसपी के आदेेश पर दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि महेंद्र उससे मोबाइल पर दो नंबरों से बात करता था। महेंद्र ने एक दिन व्हाट्एप पर वीडियो कॉल करके उसका अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिया। इसी बीच युवती की शादी तय हो गई। उसके बाद महेंद्र ने बात बंद करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी तुड़वाने की बात कही। उसने कई दोस्तों को वीडियो शेयर कर दिए। उसके परिजनों से शिकायत की लेकिन वह उसका पक्ष लेकर दबाव बना रहे है। महेंद्र ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर रुपये की मांग की है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दो बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रहीहै।