फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Yogi Adityanath said we built Ram temple in Ayodhya and Vishwanath Dham in Kashi then how will Mathura Vrindavan be left

योगी आदित्यनाथ बोले: अयोध्या में राम मंदिर और काशी में विश्वनाथ धाम, तो मथुरा-वृंदावन कैसे छूटेगा

Thu, 30 Dec 2021 08:06 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 30 Dec 2021 08:06 AM IST
सार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में माफिया को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जाता था। अब हमारी सरकार में माफिया की संपत्तियों को जब्त कर बुलडोजर चलाया जा रहा है। काशी के विकास की बात करते हुए कहा कि बबुआ की सरकार में कब्रिस्तान का निर्माण होता था।

विज्ञापन
Yogi Adityanath said we built Ram temple in Ayodhya and Vishwanath Dham in Kashi then how will Mathura Vrindavan be left
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को फर्रुखाबाद में एक जनसभा के दौरान कहा कि हमने वादा किया था कि अयोध्या में राम मंदिर का काम शुरू होगा। अब काशी विश्वनाथ धाम भी बन रहा है। योगी ने कहा कि मथुरा-वृंदावन को कैसे छोड़ा जा सकता है? वहां भी काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन




जनसभा में विपक्षियों पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में हुई जनसभा में विपक्षियों पर निशाना साधा। कहा कि देश में सबसे अधिक समय तक शासन कांग्रेस ने किया। इन्हीं की सरकार में भाजपा, आरएसएस व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाते थे। मालेगांव की घटना इसका उदाहरण है। कांग्रेस की यह शरारत देश के खिलाफ अपराध है। उसे देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, 2008 में मालेगांव में हुए ब्लास्ट के एक गवाह ने सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र एटीएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस पर सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लेने के लिए दबाव बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता में रहने पर आतंकियों को प्रेरित किया
उस समय देश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को प्रेरित और पोषित करने वाली ये कांग्रेस देश के साथ कैसे खिलवाड़ कर रही थी, यह किसी से छिपा नहीं है। सत्ता में रहने पर आतंकियों को प्रेरित किया।

जनता के हित के हर कार्यों का विरोध कर रही कांग्रेस
अब सत्ता से बाहर हैं तो जनता के हित के हर कार्यों का कांग्रेस विरोध कर रही है। जन विश्वास यात्रा के बाद शहर के क्रिश्चियन कॉलेज में आयोजित जनसभा में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री योगी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।

Trending Videos

कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा, पर कांग्रेस डरती थी कि पाकिस्तान पर हमले से कहीं वोट बैंक नाराज न हो जाए। हमारी पार्टी के लोग कोरोना के समय आपके बीच थे। डबल इंजन की सरकार आपको डबल राशन भी मुफ्त दे रही है, पर कोरोना के समय बुआ, बबुआ, भाई और बहन कहां थे, आप उनसे जरूर पूछना।

ये सभी गायब थे या घरों में क्वारंटीन हो गए थे। बबुआ की सरकार में नौकरी देने के लिए चाचा, मामा और भाई लिस्ट बनाते थे। भ्रष्टाचार चरम पर था। विकास का पैसा बबुआ की सरकार में हड़प लिया गया, जो अब दीवारों से निकल रहा है। यह भी कहा कि पिछली सरकारों में माफिया को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जाता था। अब हमारी सरकार में माफिया की संपत्तियों को जब्त कर बुलडोजर चलाया जा रहा है। काशी के विकास की बात करते हुए कहा कि बबुआ की सरकार में कब्रिस्तान का निर्माण होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed