फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Mound collapses while digging for soil woman crushed to death police  moved body to the morgue

फर्रुखाबाद: मिट्टी खोदते समय टीला धंसा, महिला की दबकर मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया, परिजन बेहाल

Sun, 11 Oct 2026 11:48 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 11 Oct 2026 11:48 AM IST
सार

Farrukhabad News: कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया में मिट्टी का टीला अचानक धंस गया। इस दौरान मिट्टी खोदने गई महिला अचानक गिरे मिट्टी के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Farrukhabad Mound collapses while digging for soil woman crushed to death police  moved body to the morgue
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी खोदने गई महिला किरन देवी (50) पर अचानक मिट्टी का टीला धंस गया। मिट्टी में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

बताया गया है कि किरन देवी पत्नी रमेश निवासी देवरान गढ़िया रविवार सुबह करीब सात बजे पड़ोस की महिला के साथ गांव से कुछ दूरी पर मिट्टी लेने गई थी। किरन का मकान मिट्टी का बना है। साथ गई महिला का तसला मिट्टी से भर गया था। इसके बाद किरन गड्ढे के अंदर घुसकर मिट्टी निकालने लगी। तभी ऊपर से भरभराकर मिट्टी गिर गई और वह उसी में दब गई। साथ गई महिला की चीख-पुकार सुनकर पास में काम कर रहे पप्पू समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया
ग्रामीणों ने फावड़े से मिट्टी हटाकर किरन को बाहर निकाला। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत नाजुक होने पर वहां से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। महिला के पति रमेश खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। किरन के दो बेटे संदीप और सचिन और दो बेटियां संध्या और बुलबुल हैं। संदीप, सचिन और संध्या की शादी हो चुकी है, जबकि बुलबुल अविवाहित है। सूचना पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed