फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   wyapari neta aur eo bhide

व्यापारी नेता व ईओ में हाथापाई में किसी ने नहीं दी तहरीर

Wed, 06 Jan 2021 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
wyapari neta aur eo bhide
कोतवाली में खड़े व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नगर पालिका के ईओ व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के बीच हुई हाथापाई में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर भी नहीं दी है। पुलिस भी ईओ व व्यापारी नेता के झगड़े से बचती नजर आई। जिलाध्यक्ष का कोतवाली में जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के खिलाफ की भाषण का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

लालगेट पर नालियों के ऊपर से पटिया हटवाने के लिए मंगलवार देर रात पहुंचे नगर पालिका के ईओ रवींद्र कुमार की व्यापारी से नोकझोंक हो गई। सूचना पर पहुंचे व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी की ईओ से हाथापाई हो गई। इस पर ईओ कर्मचारियों के साथ चले गए थे। ईओ के रवैये से नाराज संजीव मिश्रा व्यापारियों के साथ कोतवाली में पहुंचे। यहां दिए भाषण में पालिकाध्यक्ष पति मनोज अग्रवाल, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त, भाजपा सांसद मुकेश राजपूत पर व्यापारियों के उत्पीड़न व उपेक्षा करने का आरोप लगाया। सभी जनप्रतिनिधियों को आगामी चुनाव में करारा जवाब देने की बात कही। इस पर व्यापारियों ने कोतवाली में नारेबाजी की। इसका वीडियो वायरल हो गया है। इसमें जिलाध्यक्ष कह रहे हैं कि ऐसे ईओ आए और चले गए। फिर चाहे कोई भी अधिकारी हो। व्यापारियों के हित के लिए वह जान लड़ा देंगे। संजीव मिश्रा ने बताया कि उन्होंने जो बयान दिए हैं वह उस पर कायम हैं। बुधवार को नगर पालिका के कर्मचारी एकत्र होकर ईओ के पास पहुंचे और कार्रवाई करने की बात कही। ईओ ने कर्मचारियों को समझाया कि मामूली नोकझोंक हुई थी। वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। इस पर कर्मचारी अपने पटलों पर काम करने चले आए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अभद्रता की निंदा की
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के संरक्षक नसीम अहमद जाबरी की अध्यक्षता में कर्मचारियों की नगर पालिका में बैठक हुई। इसमें ईओ के साथ अभद्रता की घटना की निंदा की। कहा कि इस तरह की घटनाओं का कर्मचारी विरोध करते रहेंगे। अध्यक्ष सुधीर मोहन अवस्थी, महामंत्री पंकज सक्सेना आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

शहर के लाल गेट पर देर रात अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद

शहर के लाल गेट पर देर रात अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed