फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Worship of Lord Vishnu on Devothan Ekadashi

धूमधाम से मनाई देवोत्थान एकादशी, किया पूजन

Wed, 25 Nov 2020 06:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Worship of Lord Vishnu on Devothan Ekadashi
गन्ना बेचता युवक। - फोटो : FARRUKHABAD
देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्ण का पूजन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की देवउठनी (देवोत्थान) एकादशी पर भगवान विष्णु का विधिविधान से पूजन किया गया। इसे प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। घरों में जमीन पर पिसे चावल का चौक बनाकर गन्ना, सिंघाड़े, शकरकंद आदि से पूजन किया गया।
देवोत्थान एकादशी पर्व की सनातन धर्म में खासी मान्यता है। बुधवार सुबह से ही घरों में त्योहार की तैयारियां शुरू हो गईं। पिसे चावल से जमीन पर चौक बनाया गया। उस पर गौरी-गणेश, भगवान विष्णु का पूजन सिंघाड़े, गन्ने से किया गया। साधकों ने एकादशी का उपवास रखकर भगवान विष्णु से आशीर्वाद लिया। मंगलवार रात से बाजार में सिंघाड़े, शकरकंद और गन्ना की बिक्री शुरू हो गई। चौराहों-तिराहों के अलावा शहर के बाहरी मार्गों पर खरीदारों की दिन भर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

खूब बिके गन्ने, सिंघाड़े, शकरकंद
सुबह के वक्त गन्ना 10 रुपये में एक और सिंघाड़े, शकरकंद 25 रुपये किलो तक में बिकी। शाम को पांच रुपये में दो गन्ने और शकरकंद व सिंघाड़ा 15 रुपये किलो बिका। लोगों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी का शालिगराम संग हुआ विवाह
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। तुलसी का विवाह शालिगराम के साथ किया गया। शालिगराम भगवान विष्णु का रूप हैं। सुहागिनों ने तुलसी महारानी का सोलह शृंगार किया। सभी चीजों का दान भी किया गया। कुछ स्थानों पर आयोजन भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed