फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Workers took away goods worth seven lakhs, report

Farrukhabad News: सात लाख का सामान ले गए मजदूर, रिपोर्ट

Tue, 16 Apr 2024 04:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Workers took away goods worth seven lakhs, report
कमालगंज। जल जीवन मिशन योजना के तहत चल रहे पानी टंकी निर्माण कार्य के दौरान मजदूर करीब सात लाख रुपये का सामान लेकर भाग गए। इसमें मिक्सर मशीन, जनरेटर, शटरिंग, सीमेंट, सरिया आदि सामान शामिल है। कार्य करा रही कंपनी के पार्टनर 4 साइट पर पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पांच मजदूरों के खिलाफ माल हड़पने, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन




जनपद कन्नौज के मोहल्ला बजरिया शेखाना निवासी मसूद अहमद ने बदायूं जिला के काशी दातागंज के अखिलेश, अरविंद, नरेंद्र, आयुष व बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि वह भारत कंस्ट्रक्शन नाम की फर्म में पार्टनर हैं। वह अपनी फर्म में हैथवी कंस्ट्रक्शन एलएलपी से पेटी कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम करते हैं। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत रजीपुर में पानी टंकी का निर्माण कार्य मजदूर अखिलेश आदि से करवा रहे थे। साइट का सारा सामान अखिलेश के सुपुर्द था। इसमें मिक्सर मशीन का इंजन, जनरेटर, लिफ्ट मशीन, इंजन, चापसा मशीन, 10 क्यूप लोहे के, सीमेंट की 50 बोरी, 5 टन सरिया, सबमर्सिबल मोटर, 50 लोहे की शटरिंग प्लेट, 12 कॉलम फर्मा, गैस सिलिंडर चूल्हा आदि सामान जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये है। 19 मार्च की सुबह करीब 10 बजे वह साइट पर पहुंचा तो सामान नहीं था।
विज्ञापन

अखिलेश से फोन पर बात की तो उसने कहा कि वह सामान ले आया है। हम लोगों का हिसाब कर दो, तब सामान वापस करेंगे। इसी के साथ वह गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। जबकि वह पूरी मजदूरी दे चुका है। सामान वापस न करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। आरोपी डर गया और 21 मार्च को सामान वापस करने की बात कही। लेकिन अभी तक आरोपियों द्वारा सामान वापस नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed