फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Workers' significant contribution to the economic strength of the country'

मजदूर दिवस: लोहिया अस्पताल में दी श्रद्धांजलि

Fri, 01 May 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Workers' significant contribution to the economic strength of the country'
लोहिया अस्पताल में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
‘देश की आर्थिक मजबूती में मजदूरों का अहम योगदान’
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मजदूर दिवस पर शुक्रवार को श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कहा कि किसी भी देश की आर्थिक मजबूती मजदूरों की खून-पसीने की कमाई से ही होती है। ऐसे में उनके योगदान को भुला नहीं सकते। लोहिया अस्पताल के फार्मासिस्टों ने प्रदेश सरकार पर दोयम दर्जे की राजनीति का आरोप लगाया। कहा कि यह हम सब बर्दाश्त नहीं करेंगे।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले लोहिया अस्पताल के कर्मचारी ओपीडी हाल में एकत्र हुए। यहां वक्ताओं ने कहा कि सरकार दो तरह की राजनीति कर रही है। दो चरणों में 12 तरह के भत्ते खत्म किए गए। परिवार नियोजन, नगर प्रतिकर भत्ता खत्म किया गया। अंशदान 14 से घटाकर 10 फीसदी कर दिया। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

सभी ने मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर जेनेवा में मारे गए मजदूरों, कोरोना का शिकार हुए स्वास्थ्य कर्मियों को श्रद्धांजलि दी तथा कोरोना बचाव में लगे स्वास्थ्य कर्मियों की हौसला आफजाई की। संजीव चौधरी, जितेंद्र सिंह, अरुण कटियार, अरविंद राजपूत, मंजू शाक्य, गरिमा सचान, प्रवीन यादव, अभिषेक शुक्ला, जावेद, सत्येंद्र, प्रवीन यादव समेत नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वस्त्र छपाई कुटीर उद्योग सेवा संस्थान के अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा ने जटवारा जदीद में आसपास रह रहे मजदूरों को मास्क दिए तथा फूलों की वर्षा की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कहा कि मजदूर उद्योगों की रीढ़ हैं। देश की आर्थिक मजबूती को स्वदेशी उत्पादों का ही प्रयोग करें।

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने कहा कि मजदूरों और छात्रों को दूसरे प्रदेशों से घर लाने का सरकार का प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर अध्यक्ष शेष नारायण सचन, प्रभुदयाल, शिवकुमार कटियार, अफजल हुसैन, बीवी कटियार, डा. आरसी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed