फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Workers in houses boiled in heat since morning, meter installation started

Farrukhabad News: सुबह से गर्मी में उबले आवासों में कर्मी, मीटर लगना शुरू

Tue, 17 Jun 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 17 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Workers in houses boiled in heat since morning, meter installation started
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल आवासीय परिसर में बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने विरोध जताया था। जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं सुबह फिर बिजली काट दी गई। दोपहर में पहुंचे बिजली कर्मियों ने ब्लाॅक में एक स्थान पर मीटर लगाने की बात कही। कर्मियों के विरोध के विरोध के बाद भी आवासों के बाहर मीटर लगाना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के आवासीय परिसर की बिजली कटने के बाद सोमवार रात एकत्रित सैकड़ों कर्मचारी, परिजन सीएमएस के आवास में घुस गए थे। क्वालिटी मैनेजर से धक्का मुक्की कर बाहर निकाल लाए। हालांकि सीएमएस ने कमरे में बंद करके अपने को बचाया। थाना पुलिस की सक्रियता से कोशिश नाकाम हुई।
विज्ञापन

कर्मियों के आक्रोश को देख सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल के आश्वासन पर शांत कर्मियों के आवासों को रात 12 बजे के करीब आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि मंगलवार सुबह आठ बजे लोहिया अस्पताल खुलते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली गुल होने से दोपहर में भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक करीब 40 कर्मियों ने कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिए। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर लगाने पहुंचे। क्वालिटी मैनेजर रजा की मौजूदगी में टाइप-2 आवास में मीटर लगाना शुरू किया। बिजली विभाग के जेई ने आवास में रह रहे कर्मियों को बताया कि पूरे ब्लाक के एक स्थान पर मीटर लगा दिए जाएंगे। वहीं से केबल आवासों तक जाएगी। इसका कर्मियों ने विरोध किया। काफी देर बहस के बाद अलग-अलग आवासों पर मीटर लगवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। उधर, अस्पताल में सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। सीएमएस के आवास के बाहर भी पुलिस फोर्स तैनात रहा।

--------------
शाम तक छह से सात मीटर ही लगा सके
बिजली विभाग की दो टीमें देर शाम तक छह-सात आवासों में ही मीटर लगा सकीं। कर्मचारी बिजली लाइन जोड़ने के बजाय कर्मियों के घरों में लगे इन्वर्टर से ही ड्रिल मशीन से छेद कर रहे हैं। लोगों के इन्वर्टर भी खत्म हो गए। कर्मियों ने कहा कि बिजली की लाइन चालू कर दें लेकिन बिजली कर्मियों ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed