फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Worker died of electrocution by touching Sariya HT line

सरिया एचटी लाइन में छूने से मजदूर की करंट से मौत

Wed, 28 Oct 2020 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Worker died of electrocution by touching Sariya HT line
लोहिया अस्पताल में गोविंद की रोती बिलखती बहन को संभालते परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
सरिया एचटी लाइन में छूने से मजदूर की करंट से मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भवन निर्माण के समय सरिया उठाने से ऊपर से गुजरी बिजली की एचटी लाइन में छू गई। इससे मजदूर करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। मां ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जनपद हरदोई थाना अरवल के गांव करनपुर निवासी गोविंद (20) पुत्र गंगाचरण शहर के मोहल्ला लकूला में रिश्तेदार मुलायम के घर रहकर मजदूरी करता था। चार दिन पहले ही वह अपने गांव से लौटा था।
विज्ञापन

बुधवार को वह अमृतपुर के बांसी अड्डा निवासी दीपक गुप्ता के शहर के मोहल्ला दीनदयाल बाग स्थित निर्माणाधीन मकान में काम करने गया था। वह नीचे से सरिया उठाकर छत पर गया। तभी ऊपर से गुजरी एचटी लाइन में सरिया छूने से से उसे करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। दीपक गुप्ता ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर गोविंद के पिता गंगाचरण, मां मुन्नी देवी, बहन मंजू आदि परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। कहा कि गांव में कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही है। उन्होंने बेटे की हत्या कर दी है। मां मुन्नी देवी शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने लगीं। इस पर पुलिस ने उन्हें समझाया और शव को पोस्टमार्टम को भेजा। गोविंद चार भाइयों में सबसे छोटा था। सुरेंद्र, सुनील व नन्हें उसके बड़े भाई हैं। मंजू व सोनी बहनें हैं। चौकी इंचार्ज बलराज भाटी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed