फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women's uproar over not getting nutritious food

Farrukhabad News: पुष्टाहार न मिलने पर महिलाओं का हंगामा

Thu, 22 Feb 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Women's uproar over not getting nutritious food
कायमगंज। क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली के आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार नहीं मिलने पर नाराज महिलाओं ने बुधवार को खूब हंगामा किया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पुष्टाहार को बेचे जाने का आरोप लगाते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत घसिया चिलौली के बीआरसी के पास पांच केंद्र बने हैं। बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाएं राशन व पुष्टाहार लेने पहुंची। यहां चार केंद्र बंद मिले। एक केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मालती देवी राशन वितरण करते मिलीं। वहां मौजूद धात्री और गर्भवती महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पुष्टाहार में शामिल सरसों का तेल, चने की दाल का वितरण न कर बेचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

महिलाओं ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में सोनम, अर्चना, फूलमती, प्रियंका सहित एक दर्जन से अधिक महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीपीओ क्षमा शर्मा ने कहा कि गांव में संचालित समूह को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौजूदगी में लाभार्थियों का पुष्टाहार दिया जाता है। समूह की महिलाएं गड़बड़ी कर देती हैं। साथ ही जो लाभार्थी नहीं हैं वह भी लेने आ जाती हैं। शासन से आवंटन आते ही शेष लाभार्थियों को पुष्टाहार आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed