फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women showed enthusiasm, 152 got the vaccine

दो बूथों पर 152 महिलाओं ने लगवाई वैक्सीन

Mon, 07 Jun 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Women showed enthusiasm, 152 got the vaccine
महिलाओं में दिखा उत्साह, 152 ने लगवाया टीका
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना वैक्सीन लगवाने में महिलाओं, युवतियों को परेशानी न हो, इसके लिए बने अलग बूथ बनाए गए। इन पर सोमवार को 152 युवतियों और महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई। लोहिया महिला अस्पताल के महिला बूथ पर युवतियों की संख्या काफी ज्यादा रही। 100 के लक्ष्य के सापेक्ष समय पूरा होने तक 97 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। कमालगंज में 55 महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई। पुरुष अस्पताल के बूथ पर 45 से अधिक उम्र के लोगों की संख्या काफी ज्यादा रही।
18 से 44 साल तक की युवतियों व महिलाओं को कोरोना टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने लोहिया महिला अस्पताल और कमालगंज सीएचसी पर अलग बूथ बनाए थे। महिला अस्पताल में सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में युवतियां पहुंचीं। समय पूरा होने तक 97 महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

एक महिला को दूसरा डोज लगाया गया। इसी तरह कमालगंज सीएचसी महिला बूथ पर 55 महिलाओं को वैक्सीन लगाई गई। नौलक्खा में बने सामान्य बूथ पर भी 18 से 44 साल तक के लोगों में वैक्सीन लगवाने में खासा उत्साह देखा गया। यहां 82 लोगों ने वैक्सीन लगवाई, जबकि 45 साल से ऊपर वाले मात्र सात लोग ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में लगे बूथ पर भारी भीड़ रही। यहां न तो सामाजिक दूरी दिखी और न ही लोगों में कोरोना का भय। पंजीकरण के लिए लगी लाइन में लोग एक दूसरे से सटकर खड़े थे। समय पूरा होने तक 20 से अधिक लोग बिना पंजीकरण के ही रह गए। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में तेजी से उत्साह बढ़ता जा रहा है।
ओपीडी में भी बढ़ने लगी मरीजों की संख्या
कोरोना कर्फ्यू के बाद दूसरे दिन खुली लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 300 मरीज पहुंचे। इनमें फिजीशियन की संख्या अधिक रही। बुखार, खांसी, जुकाम, रेबीज वैक्सीन, आंख, दांत और हृदय रोग के पर्चे भी बनाए गए। अस्पताल में फिजीशियन के कक्ष में सबसे अधिक भीड़ देखी गई।
विशेष बूथ पर टीका लगवाकर महिलाएं खुश
कमालगंज। सीएचसी में महिलाओं के लिए स्पेशल पिंक बूथ सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन 18 साल से 44 वर्ष की युवतियों व महिलाओं ने टीका लगवाया। अपने लिए बने विशेष बूथ पर टीका लगवाकर कई युवतियों ने खुशी का इजहार किया।
महिलाओं के टीका लगाने के लिए जननी सुरक्षा कक्ष में स्पेशल पिंक बूथ बनाया गया। यहां पहले ही दिन 55 महिलाओं ने पहुंचकर टीकाकरण कराया। शास्त्रीनगर निवासी गौरी ने टीका लगवाने के बाद कहा कि सरकार ने महिलाओं व बेटियों के सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया था।

ऐसे ही 18 से 44 वर्ष की युवतियों व महिलाओं के लिए विशेष पिंक बूथ शुरू किया जाना अच्छी पहल है। वैक्सीन को लेकर कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। इस भ्रम को दूर करने में महिलाएं बड़ा योगदान दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed