फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women shouted in Congress's Shakti Yatra

कांग्रेस की शक्ति यात्रा में महिलाओं ने भरी हुंकार

Tue, 21 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Women shouted in Congress's Shakti Yatra
शहर के लालगेट पर शक्ति यात्रा शामिल कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार व अन्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को कांग्रेस की ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ शक्ति यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी और ताकत का एहसास कराया।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र में शहर के लाल दरवाजा तिराहे से मऊदरवाजा थाने तक छात्राओं और महिलाओं ने शक्ति यात्रा निकाली। इस दौरान ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ प्रियंका गांधी जिंदाबाद आदि नारे लगाए गए। जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाकर उन पर हो रहे अत्याचार रोके जा सकें।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, अभय यादव, वरुण त्रिपाठी, पूजा बाल्मिक, अनीता, अनीसा, आकांक्षा, गुड्डी देवी, मंजू आदि महिलाएं मौजूद रहीं। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में संदेश राजपूत के नेतृत्व में गांव झसी से महरूपुर बीजल तक, भंवर सिंह पाल ने दाऊदपुर पश्चिम से वीरपुर चौराहे तक, जबकि अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में गांव सिरौली से गेरुआ नगला तक शक्ति यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रमेश कठेरिया के नेतृत्व में लालकुआं रोड स्थित सहकारी समिति उत्तरी से शक्ति यात्रा शुरू हुई। गल्ला मंडी से बजरिया मार्केट, तहसील रोड होते हुए पुल गालिब तिराहे पर समापन हुआ। मनोज गंगवार, मनोज शिवा, राकेश पाल, जय सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed