फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women's empowerment message on Girl's Day

बालिका दिवस पर छात्राओं ने भरा महिला सशक्तिकरण का जज्बा

Sun, 24 Jan 2021 06:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Women's empowerment message on Girl's Day
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ताइक्वांडो में जब्बा दिखाती छात्राएं। - फोटो : FARRUKHABAD
बालिका दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को यूपी दिवस पर राष्ट्रीय बालिका दिवस के आयोजन में छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण की अलख जगाई। लक्ष्मीबाई के रूप में साहस का परिचय दिया तो मार्शल आर्ट व ताइक्वांडो के दांव दिखाकर मुकाबला करने की सीख दी। छोटी बच्चियों ने समूह नृत्य से मन मोहा। जिलाधिकारी ने सभी को बेटा व बेटी में भेदभाव न करने की शपथ दिलाई।
जीआईसी फतेहगढ़ में यूपी दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस के आयोजन का शुभारंभ जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सीडीओ डॉ.राजेंद्र पैंसिया व एसपी अशोक कुमार मीणा के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद एनएकेपी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी तो सीडीओ की बेटी वंशिका ने गीता के श्लोक पढ़कर वाहवाही लूटी। इसके बाद अर्ना व आराध्या के साथ समूह नृत्य कर मन मोह लिया।
विज्ञापन

फिर नाटक के माध्यम से छात्राओं ने बाल विवाह, बेटियों को न पढ़ाने व महिला उत्पीड़न जैसी कुरीतियों पर प्रहार किया। छात्राओं ने रानी लक्ष्मी बाई, सरोजनी नायडू, मदर टेरेसा, कवयित्री महादेवी वर्मा, कल्पना चावला जैसी महान महिलाओं का वेश धारण कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मार्शल आर्ट व ताइक्वांडो का प्रदर्शन कर विषम परिस्थितियों में मुकाबला करने का साहस भरा। रखा बालिका इंटर कालेज की पूजा दुबे ने काव्य पाठ कर महिला की ताकत का एहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियां भार नहीं हैं, वह हर क्षेत्र में आगे हैं। शपथ लें कि बेटे-बेटियों में भेदभाव को समाप्त कर बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा बेटियों के हित में चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों में अच्छा कार्य कर रहीं महिला अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 10-10 छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये का चेक व प्रशस्तिपत्र दिया गया। इसके अलावा रनवीर को नंदबाबा पुरस्कार के तहत 21 हजार रुपये व विनोद तिवारी को गोकुल पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में पांच महिलाओं को सिलाई मशीन व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर सभी के चेहरे खिल उठे।

पहले प्रसव में जुड़वां बेटी होने पर मिला सम्मान
शादी के बाद पहले प्रसव में जुड़वां बेटी होने पर पूजा पत्नी करन, प्रीती पत्नी धर्मेंद्र, रूबीना पत्नी मो.जावेद, रूमा पत्नी दयाशंकर व शिवानी पत्नी शक्तिस्वरूप को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने किया। डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ला, डीपीओ भारत प्रसाद, डीपीआरओ शिवशंकर सिंह, सीएमओ डॉ.वंदना सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed