फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women running away after stealing a bag full of jewelry were caught, beaten

Farrukhabad News: जेवर भरा बैग चुराकर भागती महिलाओं को पकड़ा, पीटा

Sun, 25 Jun 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 25 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Women running away after stealing a bag full of jewelry were caught, beaten
फर्रुखाबाद। शादी में शामिल होकर घर जा रही महिला यात्री का जेवर से भरा बैग चोरी कर लिया गया। भागते वक्त पीड़ित महिला का बैग युवती के गले में पड़ा देख पहचान लिया। मौजूद लोगों ने चोर गिरोह की तीन महिलाओं को पकड़कर पीट दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद के मोहल्ला रोहिला निवासी शैलेंद्र यादव अपनी पत्नी अनीता, बेटी सृष्टि के साथ राजीव गांधीनगर निवासी रिश्तेदार के यहां बरात में आए थे। शनिवार दोपहर बाद वह घर जाने के लिए मोहल्ले से एक ई-रिक्शे पर बैठे। आईटीआई चौराहे पर एक युवती और गोद में एक बच्चा लिए दो महिलाएं बैठ गईं। युवती ने अनीता के बैग पर अपना दुपट्टा डाल लिया। उसने बैग का ताला तोड़कर उसमें रखा जेवर भरा हैंडबैग निकाल लिया।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा पर मोहम्मदाबाद जाने वाली बस तैयार थी। महिलाएं और युवती पहले रिक्शे से उतरीं। सृष्टि ने बैग उतारा, तो उसका ताला टूटा देख मां को आवाज दी। मां ने देखा कि उनका हैंडबैग पास में बैठी युवती गले में डाले है। इस पर अनीता ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागने का प्रयास कर रहीं उसकी दो साथी महिलाओं को तैनात होमगार्ड ने दौड़ाकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद भीड़ ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाली महिलाओं को जमकर पीटा। कादरीगेट थाना पुलिस तीनों को ले गई। पीड़िता अनीता ने बताया कि बैग में आठ लाख रुपये का जेवर और कुछ रुपये रखे थे। उन्होंने तहरीर दे दी है। आरोपी मैनपुरी की निवासी बता जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed