{"_id":"6aa9953e1c8d3e11120c8757","slug":"women-holding-bed-deled-and-llb-degrees-are-queuing-up-to-become-anganwadi-workers-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-148531-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए बीएड, डीएलएड, एलएलबी पास महिलाएं कतार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए बीएड, डीएलएड, एलएलबी पास महिलाएं कतार में
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती के लिए बीएड, बीटीसी, डीएलएड, एलएलबी पास अभ्यर्थी कतार में हैं। मंगलवार से शुरू हुए सत्यापन में तीन ब्लॉकों से कुल 273 अभ्यर्थी बुलाए गए।
जनपद में 1,752 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। 292 केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए तीन माह पूर्व ऑनलाइन आवेदन मांगे गए। फतेहगढ़ के ऑफिसर्स क्लब में सुबह 10 बजे से अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन शुरू किया गया। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित है। कुल 4,166 आवेदनों में से मेरिट के आधार पर एक पद के लिए तीन-तीन अभ्यर्थियों को बुलाया गया।
पहले दिन ब्लॉक कमालगंज के 21 पदों पर 63, शमसाबाद के 20 पदों पर 60 और नवाबगंज के 50 पदों पर 150 सहित कुल 273 अभ्यर्थियों को शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए बुलाया गया। सत्यापन कराने पहुंचीं अधिकांश अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता स्नातक व परास्नातक थी। बीएड, बीटीसी, डीएलएड व एलएलबी कर चुकी महिलाएं व युवतियां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी पाने के लिए लाइन में लगी दिखीं।
विज्ञापन
कुछ अभ्यर्थियों से बातचीत की गई तो फातिमा ने बताया कि वह एलएलबी कर चुकी हैं लेकिन आवेदन में नहीं दिखाया है। वहीं, वर्षा व प्रविता बीटीसी कर चुकी हैं। कहा कि जब तक शिक्षक की नौकरी नहीं मिलती, तब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ही जिम्मेदारी निभाएंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदनों में लगाए गए शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल कॉपी देखकर सत्यापन शुरू कर दिया गया है।