फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women create ruckus demanding removal of liquor contract

Farrukhabad News: शराब ठेका हटाने की मांग पर महिलाओं का हंगामा

Wed, 29 Apr 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Women create ruckus demanding removal of liquor contract
कंपिल। थाना क्षेत्र के गांव रौकरी में संचालित देसी शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यह ठेका दूसरे गांव कमरुद्दीननगर के नाम से संचालित हो रहा है। इससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

शराब ठेके पर पहुंची महिलाओं ने बताया कि शाम होते ही ठेके पर शराबियों की भीड़ लग जाती है। शराब के नशे में लोग सड़क पर गाली-गलौज करते हैं और आने-जाने वाली महिलाओं से अभद्रता करते हैं। इससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्थिति बिगड़ते देख ठेके के सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। इसके बाद वे अपने घर लौट गईं। वहीं गांव के ऋषिपाल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ठेका हटाने की मांग की है। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि महिलाओं को अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाने के लिए ज्ञापन देने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed