फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women Commission members heard pain of women suffering

महिला आयोग की सदस्य पीड़ित महिलाओं का सुना दर्द

Wed, 03 Mar 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Women Commission members heard pain of women suffering
कायमगंज तहसील सभागार में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अ? - फोटो : FARRUKHABAD
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने बुधवार को तहसील सभागार में पीड़ित महिलाओं का दुख दर्द सुना। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण होना चाहिए।
विज्ञापन

तहसील सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान छह पीड़ित महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंचीं। इसमें तीन का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। अन्य मामलों में उन्होंने कहा कि मामलों के नितारण के बाद उन्हें अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने कहा 1 मार्च को वह घर में अकेली थी। माता पिता भाई के घर गए थे। तभी पड़ोसी एक युवक घर में घुस आया और बुरी नीयत से उसे दबोच लिया। शोर मचाया तो उसके माता पिता वहां पहुंच गए। माता पिता ने उसे बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में युवक व उसके भाई के साथ दो अज्ञात लोग आए उन्होंने परिजनों को धमकाया और गालीगलौज कर चले गए। अधिवक्ता रीना भारद्वाज ने तहसील परिसर में महिला शौचालय की व्यवस्था कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाली महिला फरियादियों को भी दिक्कत होती है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर परिउली निवासी रामवरन की पुत्री गुंजन देवी ने कहा कि उनकी शादी 8 वर्ष पूर्व थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव भूपत नगला निवासी युवक के साथ हुई थी। उनके पति दूसरी महिला के साथ चले गए। ससुरालीजन उन्हें प्रताड़ित करते हैं।
इस मामले में बताया गया कि मुकदमा दर्ज हो चुका है। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी रामसरन की पुत्री सपना की शादी 22 नवंबर 2019 को एटा के राजा का रामपुर निवासी दीपक से हुई थी। दहेज में 5 लाख का सामान दिया था, लेकिन ससुरालीजन संतुष्ट नहीं है, अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं।

इस दौरान तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, डीपीओ भारत प्रसाद, बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह, जिला महिला कल्याण अधिकारी नेहा मिश्रा, जिला समन्वयक कुमोदिनी रमन, सीडीपीओ अनुपम मौर्य, कोतवाल डॉ. विनय राय, महिला थानाध्यक्ष विनीता सारथी व सर्किल के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय दमदमा पर पहुंचीं। वहां विद्यालय का निरीक्षण किया व छात्राओं से रुबरू हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed