फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman's death in suspicious condition, dead body taken away by family members

Farrukhabad News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, शव ले गए परिजन

Thu, 05 Dec 2024 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 05 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Woman's death in suspicious condition, dead body taken away by family members
फर्रुखाबाद। बुधवार आधीरात एक महिला को लोहिया अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन थाने से पुलिस सूचना वापस कर दी गई। परिजन जिला अस्पताल से महिला का शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव मझगवां निवासी अवनीश कुमार अन्य परिजनों के साथ अपनी पत्नी कंचन (28) को बुधवार रात एक बजे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह इससे पहले छिबरामऊ भी लेकर गए थे। वहां से लोहिया अस्पताल लाए। महिला की मौत का सही कारण स्पष्ट न होने से अस्पताल प्रशासन ने रात में ही कादरीगेट थाने को सूचना भेजी, लेकिन कक्षसेवक ने बताया कि थाने में सूचना लेने से इन्कार कर दिया गया। कक्षसेवक आशुतोष ने यह नोटिंग पुलिस सूचना बुक पर भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझगवां के ग्रामीणों के मुताबिक कंचन के दो बेटियां हैं। मौत की सूचना पर मायके वाले पहुंचे। उन्होंने अवनीश के नाम पांच बीघा जमीन को दोनों के नाम ढाई-ढाई बीघा करवा दिया है। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि थाने से पुलिस सूचना वापस नहीं की जा सकती। क्या पता कक्ष सेवक ने बिना थाने में आए ही गलत सूचना दे दी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed