फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman's death, husband accused of murder

Farrukhabad News: महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

Wed, 04 Oct 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman's death, husband accused of murder
फर्रुखाबाद। एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस की मदद से मायके वाले शव लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां से पुलिस ने पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया है। ससुरालीजन हरदोई के वीरमपुर से शव लेकर अंगूरीबाग वाले मकान पर आ गए थे।
विज्ञापन

जिला हरदोई थाना पचदेवरा के गांव वीरमपुर निवासी रामलखन कश्यप राजमिस्त्री का काम करते हैं। वे शहर कोतवाली के अंगूरीबाग में 10 साल से मकान बनवाकर पत्नी गंगा देवी (45) व बच्चों के साथ रहते थे। उन्होंने गांव में खीरा की फसल बोई थी। लिहाजा पत्नी के साथ वह सात माह से गांव में रह रहे थे। रविवार रात किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हुआ और मारपीट हो गई। बीच-बचाव में पुत्र मोनू के भी चोटें आईं। रामलखन गंगा देवी को अंगूरीबाग मकान पर ले आया। सोमवार को वीरमपुर से किसी ने मायके में शाहजहांपुर के कांठ थाने के गांव खपटी निवासी भाई रघुराई को सूचना दी। मायके वाले गांव पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद मायके वाले अंगूरीबाग पहुंचे तो घर में नहीं घुसने दिया गया। रघुराई की सूचना पर नखास चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी पहुंचे। आधी रात के बाद तक पंचायत के बाद पुलिस ने गंगा देवी को रघुराई के हवाले कर दिया। रघुराई सुबह साढ़े तीन बजे गंगा देवी को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भाई रघुराई ने बताया कि बहन के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें सोनी, मोनी, सोनू, मोनू और विकास हैं। बहनोई ने शराब के नशे में बहन को पीट-पीट कर मार डाला है। उसके शरीर में कई जगह पट्टियां बंधी हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed