{"_id":"69e7cfc19ebb21e1950480ab","slug":"womans-body-found-hanging-from-tin-shed-pipe-murder-charge-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-140901-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: टिनशेड के पाइप से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: टिनशेड के पाइप से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो-25 परवीना। फाइल फोटो
- फोटो : 1
नवाबगंज। नगर पंचायत के मोहल्ला शास्त्री नगर में मंगलवार सुबह एक महिला का शव घर के अंदर टिनशेड के पाइप से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर पंचायत के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी मुकीम खान गांव-गांव जाकर बेकरी के बिस्कुट बेचता है। पिछले एक सप्ताह से उसका पत्नी परवीना (33) से किसी बात को विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह मुकीम के सालेपुर निवासी साढ़ू इस्लामुद्दीन ने पंचायत कर मामला शांत कर दिया था। इसके बाद मुकीम बिस्कुट बेचने चला गया था। इस्लामुद्दीन अपने घर चला गया था। बेटा ओवैस (7), ईरम (6), जुबेर (4) और बेटी इस्मा (3) घर के बाहर खेल रहे थे।
करीब 10.30 बजे बच्चे अंदर गए तो उन्होंने अपनी मां को टिनशेड के पाइप से लटका देखा। उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी। इस पर वह मौके पर पहुंच गए और मुकीम को फोन कर सूचना दी। इस पर मुकीम ने अपने साढ़ू इस्लामुद्दीन को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और नमूने एकत्र किए। जनपद शाहजहांपुर के अल्लाहगंज निवासी परवीना के पिता अनवर हुसैन व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
भाई अलाउद्दीन खान और नसरुद्दीन खान ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बताया कि परवीना की शादी वर्ष 2015 में की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति मारपीट करने लगा था। उसको मायके जाने से रोकता था। 27 अप्रैल को परिवार में शादी है। बहन के जेवर भी उसके पास नहीं थे। वह जेवर मांग रही थी। इसके चलते ही विवाद हो रहा था। पुलिस के अनुसार, महिला के हाथ पर चोट के निशान मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शव ले जाने के लिए भिड़ीं महिलाएं
पोस्टमार्टम के बाद परवीना का शव उसके ससुरालियों को दे दिया गया। वह शव को लेकर नवाबगंज जा रहे थे। इसी बीच हथियापुर के पास मायके पक्ष की महिलाएं शव अपने यहां ले जाने के लिए छीनाझपटी करने लगीं। इस पर मौजूद महिला सिपाहियों से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पर मायके पक्ष की महिलाएं नहीं मानीं तो थाना पुलिस को सूचना दे दी। इस पर थाने में मौजूद मायके पक्ष के लोगों को पुलिस ने बैठा लिया। तब मायके पक्ष की महिलाएं शांत हुईं और ससुरालीजन शव लेकर चले गए।